"> "> " />
लोगों की राय

नई पुस्तकें >> बापू की महिला ब्रिगेड

बापू की महिला ब्रिगेड

अरविन्द मोहन

प्रकाशक : नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :251
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 17162
आईएसबीएन :9789357430753

Like this Hindi book 0

"स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाएँ : भारत की स्वतंत्रता को आकार देने वाली महिलाएँ"

यह पुस्तक राष्ट्रीय आंदोलन में महात्मा गांधी जी के साथ सहयोग देने वाली महिला नायिकाओं के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित है। ये महिलाएँ सामाजिक, राजनीतिक क्षेत्रों के साथ ही घरेलू कामकाज व लेखन क्षेत्र से भी जुड़ी रही हैं। इन्होंने समय-समय पर अपनी उत्कृष्ट भागीदारी से आजादी के आंदोलन को सफलता की ऊँचाइयों पर पहुँचाया। जैसे-जैसे आजादी की लड़ाई आगे बढ़ती गई इसमें सहयोग देने के लिए कर्मठ महिलाएँ आगे आती रहीं और समाज में मौजूद विसंगतियों व अन्यायों को दूर करने के लिए स्वयं के जीवन को समर्पित कर दिया। आंदोलन से जुड़ी महिलाएँ हर स्तर पर बात करती हैं, लड़ती हैं और जेल की यातनाएँ भी सहती हैं। आंदोलन के हर स्तर पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया जाता है। कमला देवी चट्टोपाध्या, महादेवी वर्मा, सुभद्राकुमारी और नलिनीबाला देवी आदि जैसी महिलाओं ने यह साबित कर दिया कि उनका नजरिया देश की आजादी को लेकर कितना सकारात्मक व उद्देश्यपूर्ण है। इन नायिकाओं में काम के प्रति लगन, निर्भीकता, समझ और साहस तथा देश की खातिर अपने प्राणों को न्यौछावर करने में किसी तरह की कमी या कमजोरी नहीं दिखती। ये महिलाएँ एक से बढ़कर एक ऊर्जा और जोश वाली साबित हुई हैं, जिनका संघर्षपूर्ण जीवन देश और समाज के लिए हमेशा प्रेरणाप्रद रहेगा।

प्रथम पृष्ठ

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book